फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का आगाज

विज्ञापन
सांसद खेल र्स्पधा का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का आगाज हो गया है। शनिवार को इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर डीसी राहुल यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में अंडर-17 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के कबड्डी मैच व लड़कों के वॉलीबाल प्रदर्शनी मैच खेले गए। इस मौके पर अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से जमीन स्तर से प्रतिभा को तलाश करने के साथ-साथ उन्हें उचित मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि वह समाज में पनप रही बुराईयों से बच कर देश और समाज के लिए बेहतर नागरिक के तौर पर विकसित हों। पहले दिन खेले गए प्रदर्शनी मैचों में हटली और बसंतपुर पंचायतों की लड़कों की टीम के बीच वॉलीबाल मुकाबला खेला गया। पंचायत चन्नग्रां और पंचायत तरफवाला के बीच लड़कियों का कबड्डी मुकाबला व पंचायत जंगलोट और पंचायत चक देसा सिंह के बीच लड़कों के कबड्डी मुकाबले खेले गए। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गया है और 21 फरवरी से स्पर्धा के पंचायत स्तरीय खेल मुकाबले विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होगी। 22 अप्रैल तक संसदीय क्षेत्र के विभिन्न जिलों प्रतियोगिता के तहत ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें