फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाै आई-फोन सहित 105 चोरी हुए मोबाइल पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश कर पुलिस ने उनके मालिकों को वापस दिलवाए है। इसमें 9 एप्पल आई-फोन सहित कुल 105 फोन देश के सात अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए है, जिनकी बाजार में कुल साढ़े 23 की कीमत आंकी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने साइबर ठगी के कुल 53 लाख 43 हजार की राशि भी शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाई है।

बरामद मोबाइल फोन और साइबर ठगी की राशि सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी: मोहिता शर्मा ने शिकायतकर्ताओं को लौटाई है। पुलिस के अनुसार, इन मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की शिकायतें जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज थीं। इसके बाद डीपीओ कठुआ की आईटी शाखा की विशेष टीम ने तकनीकी मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस करने के दो महीनों के भीतर बरामद किए गए है। एसएसपी शर्मा ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल फोन को केवल जम्मू-कश्मीर से ही नहीं, बल्कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक से ट्रेस किए गए है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और मोबाइलों की पहचान व सत्यापन के बाद इन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा दिए गए है। मोहिता शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों में करीब 700 गुमशुदा या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत करीब 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट -
साइबर ठगी के मामले में कुल दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि बरामद
- मोबाइल बरामदगी के साथ-साथ पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन वित्तीय ठगी के मामलों में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मई 2026 से सितंबर 2026 के बीच साइबर पुलिस स्टेशन कठुआ ने विभिन्न साइबर शिकायतों में ठगी गई 50 लाख 43 हजार 502 रुपये की राशि बरामद की है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई में धोखाधड़ी वाली राशि वाले खातों को समय पर फ्रीज करवाने, बैंकों, पेमेंट गेटवे और संबंधित सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय करने तथा तकनीकी माध्यमों से लेनदेन को ट्रैक करने की अहम भूमिका रही। एसएसपी ने बताया कि साइबर पुलिस स्टेशन की स्थापना के बाद से अब तक विभिन्न साइबर ठगी के मामलों में कुल 2 करोड़ 28 लाख 25 हजार 424 रुपये की ठगी गई राशि बरामद की जा चुकी है। उन्होंने आईटी शाखा और साइबर पुलिस स्टेशन की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें