कठुआ। जिले में विभिन्न हिस्सों में सात अक्टूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से विभिन्न फीडरों और रिसीविंग स्टेशनों पर निर्धारित रखरखाव एवं तकनीकी कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखने का शेड्यूल जारी किया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 33/11 केवी रिसीविंग स्टेशन पलनवाला से जुड़े पलांवाला, पंजतूूत, ढकोड़े तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 66 केवी सरना-कठुआ लाइन से जुड़े कीरियां, गंडियाल, कीड़ियां औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा इस दिन 66 केवी नन्न लाइन भी प्रभावित होगी, यहां सुबह 7 बजे से 10 बजे तक नन्न, बरनोटी, राजबाग, बुद्धि, मढ़ीन, पहाड़पुर, छन्नी, चंदवां, हरियाचक सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। संवाद