फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह के मंत्री बनने पर झूमे समर्थक

Tue, 05 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ/बसोहली
विज्ञापन
lal singh - फोटो : Sanjay Gupta
विज्ञापन
विधायक चौधरी लाल सिंह को भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर कठुआ में दिवाली जैसा माहौल रहा। नेशनल हाईवे से सटे जिले के चौक-चौराहों पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। शहर के मुख्य इंट्री प्वाइंट कालीबड़ी चौक पर देर शाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। जमकर मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन


समर्थकों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रुक गई। शहर के लिंक मार्गों पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई। शहर में दाखिल होने के साथ ही शुरू हुआ जश्न मंत्री के निवास तक जारी रहा।

शहर का आसमान आतिशबाजी से भर गया। ऐसा लग रहा था मानो कठुआ के लोग दिवाली मना रहे हों। मंत्री ने भी अपने समर्थकों को निराश नहीं किया। उन्होंने चढ़वाल मोड़ से लेकर कठुआ अपने निवास पहुंचने तक विभिन्न जगह एकत्रित समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन


लाल सिंह के मंत्री बनने पर बसोहली में भी उनके समर्थकों ने ढोल बजाए और नृत्य किया। क्षेत्र में खुशी की लहर है। मंत्री बनने की सूचना मिलते ही ब्लाक प्रधान अनिल सलारिया के नेतृत्व में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें