फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडिल स्कूल थमनाल का दर्जा बढ़ाया जाए

विज्ञापन
लोअर बग्गन में आयोजित जनता दरबार को संबोधित करते डीसी राहुल यादव। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से बग्गन लोअर पंचायत में जनता दरबार लगाकर लोगों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में जाना और लोगों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। बग्गन लोअर पंचायत के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल थमनाल में लगाए गए जनता दरबार में इलाके के कई जनप्रतिनिधियों सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बग्गन लोअर पंचायत की सरपंच रीता देवी ने चेयरमैन से इस मौके पर मांग की कि जल्द से जल्द मिडिल स्कूल थमनाल का दर्जा बढ़ाकर उसे हाई स्कूल किया जाए । उन्होंने मांग की कि उनकी पंचायत से नाला भीनी पर पनोरा से बराटल के लिए जल्द से जल्द पुल का निर्माण किया जाए, जिससे लोगों को दरिया को पार करने के लिए परेशानी ना उठानी पड़े।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला विकास परिषद के चेयरमैन को अवगत करवाया के बग्गन को सरकार ने पिछले कई सालों से नयाबत बनाया है लेकिन आज तक नायब तहसीलदार कार्यालय की इमारत नहीं बनाई गई है और कार्यालय पिछले कई वर्षों से पटवार खाने में चल रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द पंचायत में नायब तहसीलदार के कार्यालय की इमारत बनाने की मांग रखी। इस अवसर पर हौटार पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह ने बिलावर को बनी विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने के लिए मलाड से बनी विधानसभा क्षेत्र के धमान के लिए टनल बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बिलावर और बनी कस्बे को जोड़ने के लिए जल्द से जल्द टनल का निर्माण किया जाए, जिससे इन दोनों इलाकों को जोड़ा जाए और इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर कई अन्य इलाकों से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने इलाके में पेयजल की किल्लत और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग चेयरमैन के समक्ष रखी। कोटी गांव के निवासियों ने अधिकारी से गांव में नियमित पेयजल सप्लाई की मांग की तो पहाड़ी इलाकों के कई पंचायत प्रतिनिधि ने बिलावर उपमंडल मुख्यालय से 3 विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली कटली सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की। लोगों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त कठुआ राहुल यादव ने सभा में मौजूद लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। जिला उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति मिशन के तहत उपमंडल बिलावर के कई इलाकों में लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं, जल्द लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने चेयरमैन को अवगत करवाया के पिछले कई वर्षों से लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, जिससे कई लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द सरकार नए राशन कार्ड बनाए, जिससे कई परिवारों को सरकारी सुविधाओं का फायदा मिल सके। इस अवसर पर जिला विकास परिषद के चेयरमैन कर्नल महान सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरा प्रयास करेंगें। इस अवसर पर एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा, जिला विकास परिषद बिलावर, नगरोटा, मांडली के सदस्य ,कई ब्लॉकों के ब्लाक चेयरमैन और इलाके के कई जनप्रतिनिधियों सहित सभी सरकारी विभागों के मुलाजिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें