फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग विधानसभा बनने के बाद ही होगा कंडी का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। छन्न दित्याल में रविवार को लोक सेवा संस्था की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद लोगों ने कंडी क्षेत्र को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि कंडी क्षेत्र के ज्यादातर गांव आज भी सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधा को तरस रहे हैं। किसी भी नेता ने इस क्षेत्र की ओर कोई खास ध्यान नहीं दिया। चुनावों के दौरान हर नेता क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर वोट बटोरने का काम करता रहा है। अनदेखी के चलते आज भी यहां लोग मीलों पैदल चलकर पीने का पानी घरों में लाते हैं।
उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए पानी की सुविधा न होने के कारण लोगों ने खेती करना भी छोड़ दी है। जहां थोड़ी बहुत फसल लगाने की गुंजाइश है, वहां बंदरों का आतंक किसानों के लिए परेशानी बना हुआ है। इन सब समस्याओं का समाधान कंडी के अलग विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद ही हो सकता है। क्योंकि जब तक इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग से फंड नहीं मिलेगा, तब तक लोग यहां मूलभूत सुविधाओं को तरसते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जिले के सभी सियासी दल मिलकर कंडी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग रखें, तो यह मांग पूरी हो सकती है। बैठक में पवन कुमार, गगनदीप, राजकुमार, सुरेश शर्मा, सुनील सिंह, शमशेर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें