फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन जिला सचिवालय परिसर में शुक्रवार को किया गया। उपायुक्त राहुल यादव की अध्यक्षता में आयोजित जारी वित्तीय वर्ष की यह दूसरी बैठक थी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार ने हितधारक विभागों के उठाए जनादेश और पहल पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। मोटर वाहन विभाग की संक्षिप्त रूपरेखा देते हुए आरटीओ ने बताया कि विभाग ने चालान और मौके पर जुर्माना के 192 मामले दर्ज कर 80.26 लाख रुपये वसूले हैं। 102 मामलों में पहली तिमाही के दौरान यातायात उल्लंघनकर्ताओं से 11.44 लाख जुर्माना वसूला गया है। 11 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए, क्योंकि उल्लंघनकर्ताओं ने उनके यातायात अपराध के लिए कोई उचित कारण प्रस्तुत नहीं किया।
इसके अलावा पिछली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की रिपोर्ट की समीक्षा, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करने पर भी विचार किया। उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी अनाधिकृत कटों को बंद करने और अतिक्रमण को रोकने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश जारी किए। एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को भी राष्ट्रीय राजमार्ग और जिले की अन्य सड़कों पर ब्लैक स्पॉट की पहचान करने और उन्हें सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें