फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में मेडिकल कॉलेज का काम जल्द

Tue, 16 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
almora medical college - फोटो : google
विज्ञापन
कठुआ में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है। तीन साल से लटकी इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को कठुआ में जल्द लाने की कवायद भी पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुरू करवा दी है।
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि घोषणा के बाद जहां अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों का काम शुरू हो चुका था, वहीं कठुआ में भूमि चयन चयन भी नहीं हो पा रहा था। राजस्व विभाग के अधिकारियों की मानें तो तीन महीने पूर्व ही कवायद शुरू हुई और नेशनल हाईवे से सटे जिला अस्पताल के विपरीत सैन्य कैंप से सटे इलाके में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि को फाइनल कर दिया गया है। इसमें 55 कनाल भूमि का इंतकाल कर बाकायदा स्वास्थ्य और मेडिकल एजूकेशन विभाग को भी सौंप दी गई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए कुल 149 कनाल 9 मरले भूमि चक सज्जन में चयनित की गई है। हालांकि 55 कनाल के अतिरिक्त बची भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री के उद्घाटन के बाद जल्द ही 55 कनाल भूमि पर काम शुरू हो जाएगा और इसके साथ ही सटी हुई भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ की भूमि के चयन प्रक्रिया के लंबा खिंचने से इसके खुलने में भी देरी होती चली गई। वर्ष 2014 के अगस्त माह में तत्कालीन हेल्थ और मेडिकल एजूकेशन मंत्री ने घोषणा की थी कि डेढ़ साल में निर्माण पूरा कर मेडिकल कालेज को सक्रिय कर दिया जाएगा, लेकिन किन्हीं कारणों से यह योजना लटकती चली गई।

सीटें बढे़ंगी तो अभ्यर्थियों को लाभ
कठुआ जिले में मेडिकल कॉलेज के सक्रिय होने से न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि एमबीबीएस अभ्यर्थियों को भी लाभ मिलेगा। सूत्रों की मानें तो कठुआ मेडिकल कॉलेज सक्रिय होने से एमबीबीएस की 100 सीटें भी बढे़ंगी, जिससे अब जिले के योग्य आवेदकों को यहीं प्रशिक्षण मिल सकेगा। ऐसे में दूरदराज जाने में कतराने वाले डाक्टरों की मानसिकता भी बदलेगी। जिला अस्पताल में सुविधाओं की कमी भी लोगों को नहीं खलेगी।

अस्पतालों में भीड़ भी पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगी। इसके बनने से बेहतर इलाज के लिए पंजाब जाने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। सीधे तौर पर इससे रोजगार के साधनों का भी सृजन होगा। यही नहीं बनी, बिलावर और बसोहली के लोगों को अब इमरजेंसी के दौरान तीन घंटे का सफर और कम होगा और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं जिला स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

केंंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की घोषणा
रविवार को बायोटेक पार्क के भूमि पूजन के लिए पहुंचे पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जनसभा के दौरान घोषणा कर साफ कर दिया कि आने वाले कुछ ही दिनों में राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ की सौगात भी हासिल होने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री विदेश दौरे पर हैं। 16 मई के बाद कोई भी तिथि निर्धारित कर उन्हें कठुआ आमंत्रित किया जाएगा। उसके साथ ही कठुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें