फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे 220 लोगों को दीं दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील के थड़ा कलवाल में आयुष विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के निर्देशानुसार मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां वितरित की गईं। डॉ. अखिल गुप्ता ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते उन्हें सरकार की सहायता करनी चाहिए और सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। सुपरवाइजर रवि शर्मा ने लोगों को जरूरी जानकारी दी। सरपंच आनंद किशोर ने सरकार के निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। इस मौके पर डॉ. अखिल गुप्ता, सरपंच आनंद किशोर, नायब सरपंच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें