फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आज से दो दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, डिजिटल आवेदन में मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन



बनी। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आज शनिवार से दो दिवसीय विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान शनिवार और रविवार, 10 व 11 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कठुआ कार्यालय की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें जिले के सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों को अभियान के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।




जारी आदेश के अनुसार, दोनों दिनों के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। उन्हें मतदाता पंजीकरण से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की पर्याप्त हार्ड कॉपी अपने पास रखनी होगी। ताकि मतदाता जरूरत के अनुसार आवेदन कर सकें।
विज्ञापन



इसके साथ ही नागरिकों को वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से डिजिटल आवेदन करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।
इनसेट


नए मतदाताओं और छूटे हुए नामों पर विशेष ध्यान।


- विशेष अभियान के दौरान उन पात्र नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। इसके अलावा पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं, दिव्यांगजनों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इनसेट -


जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किया जाएगा प्रचार।


निर्वाचन अधिकारियों को स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत शिक्षण संस्थानों, स्थानीय स्तर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों और उपलब्ध प्रचार माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को मतदाता पंजीकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो क्लिप भी तैयार की जा सकती हैं।
इनसेट


राजनीतिक दलों के साथ भी होगी बैठक


मतदाता पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विशेष अभियान और मतदाता पंजीकरण शिविरों के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों को अभियान की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने और इसकी समीक्षा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इनसेट -


स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को खुले रखने के निर्देश।


आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ को उन स्कूलों को खुला रखने के लिए कहा गया है, जहां मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन स्कूलों को दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रखा जाएगा, ताकि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें