फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में मांडली की टीम 2-0 से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से संसद खेल स्पर्धा के तहत सोमवार को खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। भड्डू गांव के खेल मैदान में आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय पंचायत के सरपंच जगदीश चंद्र सपोलिया ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 लड़कों और लड़कियों के वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए, जिसमें 6 ब्लॉकों के 174 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंडर-17 बॉयज वॉलीबाल का मैच मांडली और महानपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मांडली की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर 17 गर्ल्स वॉलीबाल का मुकाबला बिलावर और बग्गन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बिलावर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज करके प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अंडर-17 कबड्डी बॉयज के मैच में मंडली की टीम ने बिलावर की टीम को एक अंक से शिकस्त दी। अंडर 17 गर्ल्स लड़कियों के वर्ग में बिलावर ने बग्गन टीम को 9 अंकों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर जेडईपीओ बिलावर भूषण कुमार, जेडईपीओ भड्डू सुनील कुमार, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सुशील शर्मा, प्रदीप सिंह, राजीव खजुरिया, सुशील कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के बिलावर के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को संसद खेल स्पर्धा के तहत प्रतियोगिता में अंडर 17 लड़कों और लड़कियों के एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें