महानपुर। कस्बे के मिनी स्टेडियम मैदान में मिनी जगदंबे क्रिकेट क्लब द्वारा एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। यह फाइनल मैच कोविड-19 के कारण लगभग एक साल से नहीं हो पाया था। प्रतियोगिता का फाइनल काका क्रिकेट क्लब कठुआ और महानपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। महानपुर क्रिकेट क्लब ने 12 रनों से प्रतियोगिता अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में 80 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता की एक लाख रुपये इनाम राशि पूर्व म्यूनिसिपल कमेटी लखनपुर के चेयरमैन एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरुण शर्मा उर्फ रंजू ने विजेता और उपविजेता टीम को दिए।
फाइनल मुकाबले में महानपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 12 ओवरों में 156 रन बनाए। शैली ने 50 रन और रिपु ने 56 रनों का योगदान दिया। वहीं काका क्रिकेट क्लब कठुआ की ओर बढ़िया गेंदबाजी करते हुए लाटा ने 3 विकेट हासिल की। दूसरी ओर काका क्रिकेट क्लब कठुआ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 144 रन ही बना सके। टीम की ओर से मुन्ना ने 50 रन बनाए। मानपुर क्रिकेट क्लब के शैली ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 3 विकट लिए। इस तरह से महानपुर क्रिकेट क्लब ने 12 रनों से जीत दर्ज की। बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करने पर महानपुर क्रिकेट क्लब के शैली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज रिपु रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन, वीडीओ नवदीप सब्बरवाल, बीडीसी चेयरमैन राज सिंह और स्थानीय सरपंच सोहन लाल गुप्ता मौजूद रहे।