फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने व नियमित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के चौकीदारों ने सरकार से उन्हें नियमित करने के साथ मानदेय बढ़ाने की मांग की है। चौकीदार एसोसिएशन बिलावर के प्रधान जगजीत कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक हुई। जिसमें उपमंडल के कई गांवों के चौकीदार रहे। प्रधान ने बताया कि वे कई वर्षों से सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें नियमित किया जाए और उनका मानदेय बढ़ाया जाए। लेकिन सरकार इस संबंध में ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि वे कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें प्रतिदिन 50 रुपये मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन

1500 रुपये महीना उन्हें वेतन मिलता है। इस महंगाई के दौर में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। चौकीदारों ने प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि पश्चिम बंगाल और हरियाणा राज्य की तर्ज पर उन्हें भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जिससे उन्हें राहत मिल सके। इस अवसर पर चौकीदार अशोक कुमार, सुभाष कुमार, कृष्ण सिंह, गुरु प्रकाश सिंह, जट्टू राम, मुल्क राज, मुंशी राम, पूर्णचंद, मदन लाल, ओमप्रकाश, जगदीश राज आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें