फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड कैरियर आटो भी धर्मकांटे से गुजरेंगे

Wed, 10 May 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
विज्ञापन
lakhanpur toll plaza - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अब तक पंजाब से जम्मू कश्मीर में सब्जी सहित अन्य सामान लेकर आने वाले लोड कैरियर आटो को आबकारी विभाग के नए आदेश के बाद धर्मकांटे से होकर गुजरना होगा। बाकायदा लादे हुए सामान का भार तौला जाएगा। उसी अनुरूप टोल भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को नए आदेश का पालन करवाने जुटे कर्मचारियों को आटो चालकों के रोष का भी सामना करना पड़ा। चालकों ने गुस्से में सभी लोड कैरियर पुराने बैरियर के नजदीक लगा दिए जहां से होकर वे पहले गुजरते थे। चालक अश्विनी कुमार ने बताया कि अधिकारी आटो को धर्मकांटे पर चढ़ाने के लिए
बोल रहे हैं, जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी।

इससे पहले लमसम टोल लेकर उन्होंने टोल प्लाजा से जाने दिया जाता था, लेकिन अब नए तरीके से टोल लेने से उनका समय अधिक बर्बाद होगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर चालक सब्जी लेकर पठानकोट से आते हैं। ऐसे में अधिक समय लगने से माल खराब होने का भी डर है। वहीं चालक राजू ने बताया कि बड़े वाहनों के बीच उनके वाहनों को लगाना पड़ता है जिससे काफी समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें