रामकोट। रामकोट में देर रात दो बजे तेंदुए ने एक व्यक्ति की 15 भेड़ों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद वन्य जीव विभाग ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जानकारी के अनुसार रामकोट के एक व्यक्ति की 15 भेड़ों को रात दो बजे के करीब तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया।
फाकत अली पुत्र मिर्जा निवासी रामकोट अपने भेड़ों को टीन शेड के अंदर बांध कर सो गए। इसके बाद सुबह चार बजे उठे तो देखा कि सभी भेड़े लहूलुहान हैं और सभी मर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन तेंदुए को देखा जाता है। तेंदुआ के करीब 5 या 6 बच्चे हैं जो अधिकतर लोगों को दिखाई देते हैं। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की। वहीं शनिवार सुबह उन्होंने वन्य जीव विभाग, भेड़ पालन विभाग, तहसीलदार रामकोट को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर तहसीलदार रामकोट बंसीलाल ने जायजा लिया। तसीलदार बंसीलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट भेज दी गई है, जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा