फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का भंडाफोड़, मशीनें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रावी दरिया में अवैध खनन का पुलिस ने एक बार फिर भंडाफोड़ कर दिया है। कठुआ पुलिस ने रावी दरिया से अवैध खनन में संलिप्त कुछ वाहनों को जब्त किया है। इनमें दो बड़े एक्सकेवेटर हैं, जिनसे रावी दरिया में गहरे गड़ढे हाल के वर्षों में कर दिए गए हैं। वहीं पुलिस कुछ टिप्पर भी जब्त किए हैं, जो अवैध खनन के बाद ले जाई जा रही निर्माण सामग्री को मौके से निकाल रहे थे। खनन माफिया पर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं के भी होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन

पंजाब, जम्मू कश्मीर की सरहद पर रावी दरिया में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महीने भर में ही पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त अभियान के दौरान एक एक्सकेवेटर को जब्त किया था जबकि एक अन्य एक्सकेवेटर गंडियाल इलाके में जब्त किया गया था। बेड़ियां पत्तन से सटे रावी दरिया में हालात यह हैं कि दरिया में सौ फुट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। हाल के वर्षों में आसपास के इलाकों में बडे़ पैमाने पर अवैध खनन के निशान दरिया में साफ देखे जा सकते हैं। बेड़ियां पत्तन ही नहीं बल्कि गंडियाल में भी बड़ी मशीनों से दिन और रात अवैध खनन के मामले सामने आते रहे हैं। शुक्रवार शाम सात बजे के लगभग पुलिस टीम की अचानक रावी दरिया में दबिश से हड़कंप मचा। पुलिस ने मौके से एक एक्सकेवेटर और टिप्पर को जब्त कर लिया था जबकि टीमें रात दस बजे के बाद भी दरिया में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी रहीं। एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि फिलहाल अभियान जारी है। कुछ वाहन पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें