अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कठुआ डिग्री कालेज और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया।
डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित परिषद की प्रदेश सहमंत्री पूजा महाजन ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन को महिला वर्ग के लिए प्रेरणा करार दिया।
उन्होंने कहा कि युग जैसा भी हो महिलाओं को अपनी क्षमता के अनुसार ही आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान के लिए समाज में परिवर्तन की जरूरत है जिसके लिए युवाओं की भूमिका खास महत्व रखती है।
इस अवसर पर कालेज इकाई के अध्यक्ष आकाश अंदोत्रा और कालेज छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भगोतरा उपस्थित रहे।
उधर परिषद द्वारा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल ओमिता स्योत्रा मुख्य अतिथि थीं।
मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री राहुल देव ने कहा कि छात्राआें को अपने अधिकारों के प्रति सचेत और मुखर होना चाहिए। उनके साथ जिला संयोजक अक्षय भारती, प्रदेश सह मंत्री पूजा महाजन, नगर अध्यक्ष नवीन जसरोटिया, नगर छात्रा प्रमुख मन्नू आदि मौजूद रहे।