कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10वीं पुलिस माटियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। रविवार को 8वें दिन दो मैच खेले गए। सुबह के सत्र में दिन का पहला मैच ग्रुप सी की कृष्णा इलेवन अमृतसर और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णा इलेवन अमृतसर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 02 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें निहाल ने 51 गेंदों में 03 चौकों और 04 छक्कों के साथ 73 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं, रमन ने 35 गेंदों में 06 चौकों के साथ 46 रन बनाते हुए नाबाद रहे। 174 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम के खिलाड़ी महज 16.2 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गए। इस तरह कृष्णा इलेवन अमृतसर की टीम ने यह मैच 78 रन से जीत लिया। मैच के दौरान निहाल की 73 रनों की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का दूसरा मैच स्पोर्ट्स क्लब जालंधर और बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब जालंधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम 20 ओवर में 92 रन ही बना सकी। 93 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र ने 16.2 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 04 विकेट से जीत हासिल की। इस दौरान टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज रिशांत कोहली रहे। जिन्होंने 39 गेंदों में 05 चौकों के साथ 41 रन बनाए। वहीं ओपनर के रूप में पारी की शुरूआत करते हुए लक्ष्य ने 18 गेंदों में 05 चौकों के साथ 23 रन बनाए। रिशांत कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।