फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ: युवती का अपहरण, राजमार्ग लिंक मार्ग पर जलती मिली कार

Thu, 24 Nov 2016 12:08 PM IST
kathua
विज्ञापन
जलती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस कार से युवती का अपहरण होने का मामला युवती के पिता ने दर्ज करवाया। वही कार राजबाग लिंक मार्ग पर संदिग्ध हालत में जलती हुई पाई गई।
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम जब तक मौके पर पहुंचती, कार जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे के करीब लिंक मार्ग पर कार (जेके08डी-1843) जो लावारिस हालत में पड़ी थी, उसमें संदिग्ध हालत में जलने की सूचना राजबाग थाने में दी गई।

कार मालिक गनियाड़ी निवासी सुरिंद्र कुमार बताया गया। मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब शाम साढ़े चार बजे के करीब बाबू राम अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत लेकर थाने पहुंचे और दो लोगों के नाम लिखवाए। उन्होंने वाहन का नंबर भी थाने में दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब नंबर मिलाया, तो हैरान रह गए। जली हुई कार और शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए नंबर एक जैसे थे। पुलिस ने इस संबंध में धारा 363 और 436 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। बहरहाल कार के जलने ओर अपहरण के बीच की कहानी पुलिस सुलझाने में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें