फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ के वाहनों को टोल में नहीं मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। डेढ़ साल से लखनपुर में स्थापित हाईवे टोल प्लाजा से कठुआ पंजीकृत वाहनों को छूट दिलाने के वादे फिर खोखले साबित हुए हैं। सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में डीडीसी अध्यक्ष, डीडीसी के सदस्यों और नगर कमेटी के सदस्यों के साथ हुई हाईवे प्राधिकरण और ठेेकेदार की बैठक बेनतीजा रही है। ठेकेदार की ओर से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लिखित में छूट दिए जाने को लेकर आदेश की मांग की गई है, जिसके बाद ऐसा कोई भी नहीं कर पाया। लिहाजा गहमागहमी के बाद बैठक बेनतीजा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कठुआ पंजीकृत वाहनों को छूट दिए जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में पूर्व में दिए गए मुफ्त मासिक पास का मुद्दा भी उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने हाईवे प्राधिकरण और ठेकेदार पर दबाव डालने का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। ठेकेदार की ओर से प्राधिकरण के परियोजना निदेशक के सामने साफ किया गया कि रोजाना 24 लाख रुपये की राशि ठेकेदार की ओर से हाईवे प्राधिकरण के खाते में जमा करवाया जा रहा है। ऐसे में कठुआ पंजीकृत सभी वाहनों को टोल में छूट देने से हाईवे प्राधिकरण की ओर निर्धारित राशि जुटाना मुश्किल हो सकता है।
............
कठुआ पंजीकृत वाहनों को टोल में छूट देने के लिए प्राधिकरण को ठेकेदार से दोबारा बात करने के लिए कहा गया है। हाईवे प्राधिकरण को यह भी सुझाव दिया गया है कि टोल प्लाजा को बसोहली मोड़ से आगे कॉरिडोर की ओर ले जाया जाए ताकि जिले के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महान सिंह, जिला विकास परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें