बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी किशनपुर पंचायत के वार्ड 7 से वार्ड 6 को जोड़ने वाली गली का शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। पंच सूरम सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लगभग तीन सौ फुट लंबी गली के निर्माण पर तीन लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ लोगों की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा किया है। 15 दिनों के भीतर गली का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद