फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों युवाओं ने थामा अपनी पार्टी का दामन

विज्ञापन
कठुआ में कार्यक्रम के दौरान अपनी पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत करते जिला के पदा - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने पार्टी का हाथ थामा। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इकबाल कृष्ण मस्की ने कहा कि पार्टी के कार्यों को देखते हुए युवा और मातृ शक्ति बड़ी-बड़ी पार्टियों का दामन छोड़ अपनी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। और, आने वाले समय में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। वहीं, जिला अध्यक्ष प्रेमलाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है। न तो रोजगार हैं, और न ही उन्हें अपने हक मिल रहे हैैं। हर वर्ग परेशान है। कार्यक्रम में जिला महासचिव कनव खजूरिया, महासचिव पुरुषोत्तम दास, खुशबू भगत, सचिव रन सिंह जसरोटिया, रविंद्र चलोत्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें