फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब बरमोता ने उपमंडल में वॉलीबाल टूर्नामेंट, फिट इंडिया रेस, आजादी का अमृत महोत्सव और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

दो दिनों तक चली इन गतिविधियों के दूसरे दिन आयुष विभाग और उपमंडल प्रशासन के सहयोग से चिकित्सा शिविर और वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए। जिसमें छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला लोहांग और बरमोता के बीच हुआ, जिसमें बरमोता की टीम ने बाजी मार ली। वहीं, फिट इंडिया रेस में 10 युवाओं ने भाग लिया, और टैग वॉर में 28 युवा शामिल हुए।
इसके साथ क्लब ने हाईस्कूल बरमोता व मेडिकल सब सेंटर के परिसर में सफाई अभियान चलाया। नायब तहसीलदार लोहांग परमेश्वर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाह हनीफ प्रभारी प्रधानाध्यापक विशिष्ट अतिथि थे। वॉलीबाल की विजेता और उपविजेता टीम, फिट इंडिया रेस और टैग वॉर को अन्य उपस्थित लोगों ने सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष अब्दुल गनी ने सभी मेहमानों, खिलाड़ियों और इस आयोजन का हिस्सा बनने वाले लोगों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें