फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर कॉरिडोर पर रोका श्रद्धालुओं का काफिला अनुमति मिलने का तीन घंटे तक करते रहे इंतजार

Wed, 13 Nov 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने पैदल भेजा, नियम तोड़कर फिर मालवाहक वाहनाें में बैठकर रवाना हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर कॉरिडाेर पर यातायात विभाग ने प्रदेश में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से झिड़ी मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं के काफिले को रोक दिया। रोके गए भक्त यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत ट्रकों और महिंद्रा पिकअप में यात्रा करके पहुंचे थे।
लंबे समय तक भक्त यात्रा के लिए अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। मगर यातायात विभाग ने एक नहीं मानी, तो श्रद्धालुओं को हिदायत के अनुसार पैदल ही लखनपुर कस्बे तक यात्री वाहन पकड़ने के लिए भेज दिया। बाद में विभाग ने वाहनों को भी सामान के साथ जाने की अनुमति दे दी। मगर नाके को पार करने के बाद भक्तों का काफिला ट्रकों और महिंद्रा पिकअप में आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर में ओवरलोड बस के हादसे से सबक लेते हुए यातायात विभाग ने इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में सख्ती की। झिड़ी मेले से पहले विभाग ने दावा किया कि किसी भी मालवाहक वाहन में भक्तों को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके चलते सोमवार शाम से लखनपुर में नाका भी सक्रिय कर दिया गया। लखनपुर कॉरिडोर पर मालवाहक वाहन में यात्रा से रोके गए भक्तों में शामिल रोहित कुमार, आशीष सिंह, सरवन सिंह व होशियार सिंह ने बताया कि उन्हें पहले जानकारी नहीं दी गई कि मालवाहक वाहनों में आने की अनुमति नहीं है। तीन दशक से वे लोग परिवार सहित इसी व्यवस्था के तहत आते हैं। इस बार सरकार ने नए नियमों के तहत रोक दिया है। उन्होंने बताया कि तीन तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे यातायात विभाग के अधिकारियों ने भक्तों को समझाया कि नियमों का उल्लंघन नहीं करने दिया जा सकता है। ऐसे में वे वाहन के बिना पैदल आगे बढ़ जाएं और लखनुपर से यात्री वाहन में सवार हो जाएं। भक्तों ने भी पैदल कूच किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें