संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। डुग्गन में आयोजित दो दिवसीय गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट समापन हुआ। इसमें बनी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-3 से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विजेता टीम को 12,000 रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 6,000 रुपये नकद पुरस्कार के साथ सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रिंका ज्योति को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और प्रोत्साहन के रूप में नोटबुक बांटी गईं।
वीर सिंह विक्टोरिया स्पोर्ट्स एंड यूथ क्लब के अध्यक्ष विपिन सिंह ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए भारतीय सेना का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सेना के सहयोग से इस प्रकार के खेल आयोजनों को दूरदराज के इलाकों में बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलते हैं।