फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंधेरे की आड़ में लकड़ी की तस्करी, तीन वाहन जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने रात के अंधेरे की आड़ में हो रही लकड़ी तस्करी के प्रयास को विफल किया है। सोमवार रात को रवि दरिया के किनारे भागथली स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस ने तीन वाहनों को चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन

जांच में पाया कि अवैध तरीके से लड़की को पंजाब की ओर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है।
वन विभाग के रेंजर अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया है कि तीनों वाहन वन उत्पाद परिवहन नियम 2020 का उल्लंघन कर रहे थे।
इसके बाद उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई की गई है। वन विभाग की टीम ने पाया कि तीनों वाहन राजोरी से आ रहे थे। इनमें एक वाहन में पाप्यूलर लट्ठे और अन्य दो वाहनों में जलाने वाली लकड़ी सहित लट्ठे लदे हुए थे। वन विभाग की टीम ने तीनों वाहनों को रात के अंधरे में तस्करी करने, आधे अधूरे दस्तावेज और सांबा वन विभाग की पोस्ट पर चेकिंग न करवाने के उल्लंघन में कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने बताया कि हालांकि एक वाहन जिसमें पाप्यूलर के लट्ठे लदे हुए थे, उन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर जाने की अनुमति है। क्योंकि इस वाहन में रात के अंधरे में लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। इसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें