फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वरिष्ठ नागरिक को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। डडवाडा लिंक मार्ग पर पैदल जा रहे एक वरिष्ठ नागरिक को अज्ञात स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया। सड़क हादसा मंगलवार शाम 7:30 बजे के करीब पेश आया। 75 वर्षीय हंसराज डडवाड़ा निवासी अपने गांव की सड़क पर पैदल जा रहे थे। अचानक अज्ञात स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। जब लोगों ने वरिष्ठ नागरिक को घायल अवस्था में देखा तो वह उसे तुरंत बिलावर उपजिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कठुआ रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात स्कूटी सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें