फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों ने निकाली रैली, सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्लब राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) बनी ने पुलिस विभाग के सहयोग से कॉलेज परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सत्र 2025-2026 के लिए एक व्याख्यान शृंखला शुरू की गई। इस अभियान के तहत कॉलेज के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) मनोहर लाल के निर्देशन में फिजिकल डायरेक्टर और रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ. जेएस सूदन ने की। इस जागरूकता रैली में 60 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। छात्रों ने सड़क सुरक्षा उपायों का पालन करने और यातायात नियमों का सम्मान करने के नारे लगाए। उन्होंने वाहन चलाते समय नशीले पदार्थों के सेवन से बचने का संदेश भी दिया। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डोगरी विभागाध्यक्ष डॉ. नरिंदर कुमार ने मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की। शिक्षा विभाग की प्रो. कोमल मेहता ने लाल सिग्नल का पालन करने और यातायात नियमों को समझने पर जोर दिया। डॉ. जेएस सूदन ने छात्रों से युवा राजदूत के रूप में अपने स्थानीय क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की और उन्हें आरटीओ कार्यालय से उचित प्रक्रिया के तहत ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेशम सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और छात्रों से इस जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस कार्यक्रम में डॉ. निशा देवी (हिंदी विभागाध्यक्ष), प्रो. सज्जाद अहमद, प्रो. नसीम अहमद भट (लाइब्रेरियन), प्रो. नुसरत उल इस्लाम, प्रो. मेहनाज रफीक, प्रो. सीमा कोटवाल, प्रो. विशाल शर्मा और प्रशासनिक विभाग के श्रछपाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें