फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने निकाली नशा विरोधी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नशा विरोधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय उच्च विद्यालय जुथाना की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया। राज्य सरकार की पहल नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के अंतर्गत आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज से नशे की बुराई को समाप्त करना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाना था।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुल्ख राज शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को नशे की लत के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है तथा इसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। मास्टर सरूप चंद ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को नशा मुक्त समाज की नींव बताया। रैली में छात्रों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने हाथों में जागरूकता से भरे पोस्टर लेकर नशा मुक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर की दिशा में योगदान देने की शपथ के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें