फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोहग से कडेतर बग्गन को जोड़ने वाली सड़क दे रही हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कोहग से कडेतर बग्गन इलाके को जोड़ने वाली सड़क हादसों को न्योता दे रही है। लगभग 10 वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया था जो मौजूदा समय में खस्ताहाल स्थिति में है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राजेंद्र वर्मा, अशोक कुमार, विनोद कुमार, उत्तम सिंह और लेखराज ने बताया कि 3 वर्ष पहले 15 किलोमीटर लंबी सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने तारकोल बिछाई थी, जो पूरी तरह से उखड़ गई है। उन्होंने बताया कि अगले 9 किलोमीटर सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पानी की निकासी के प्रबंध नहीं किए गए हैं जिसकी वजह से आए दिन सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है।
लोगों ने कहा कि इस सड़क के माध्यम से डुगेन ब्लॉक की धुन परोल, नजोत, सदरोता और अन्य भी कई पंचायतें जुड़ती हैं। इसी सड़क के माध्यम से इलाके की 20000 से अधिक आबादी निचले इलाकों की तरफ हर दिन आती-जाती है। लोगों ने यह भी कहा कि लगभग 10 साल पूर्व शुरू किए गए सड़क के कार्य को आज तक पूरा नहीं किया गया और सड़क का काम अधर में लटका है। लोगों ने बताया कि इस रूट पर 5 मिनी बसें संचालित होती है और सड़क की दयनीय दशा होने के कारण सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क को बनाने के लिए डीपीआर भी बनाई गई थी जो ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पहले इसी सड़क पर एक मिनी बस गहरी खाई में लुढ़क गई थी और सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसके बाद इलाके के लोगों ने मांडली गांव में प्रदर्शन किया था कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए लेकिन इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग ने आज तक कोई भी संज्ञान नहीं लिया। इसकी वजह से दूर दराज इलाके के लोगों को खस्ताहाल सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।

कोट
सड़क पर पुलियों और नालियों के निर्माण के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। जल्द सड़क के अगले भाग का काम शुरू कर दिया जाएगा और पहले 6 किलोमीटर सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- पंकज रजवाल कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें