फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षकों को डिजिटल इनिशिएटिव्स पर जानकारी दी

Sun, 01 Feb 2026 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल इनिशिएटिव्स पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

कठुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर से माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन हो गया है। महानपुर स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जोन बसोहली, बिलावर, महानपुर और भड्डू के शिक्षकों को डिजिटल इनिशिएटिव्स पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षकों को इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के डिजिटल शिक्षा संबंधी दृष्टिकोण से परिचित कराने और उन्हें राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे दीक्षा, ई-पाठशाला, स्वयम और पीएम ई-विद्या के उपयोग में दक्ष बनाया गया। इसके साथ ही शिक्षकों को आईसीटी उपकरणों के व्यावहारिक प्रशिक्षण, डिजिटल सामग्री निर्माण, मिश्रित शिक्षण, फ्लिप्ड क्लासरूम और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।



कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और डिजिटल सामग्री का प्रदर्शन किया। फीडबैक सत्र के बाद प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण से शिक्षकों में राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा, आईसीटी उपकरणों और डिजिटल सामग्री निर्माण में दक्षता आई, मिश्रित शिक्षण और फ्लिप्ड क्लासरूम की समझ गहरी हुई और साइबर सुरक्षा व डिजिटल नैतिकता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन



डाइट अधिकारियों के अनुसार उनका यह कार्यक्रम न केवल शिक्षकों को आधुनिक कक्षाओं के लिए आवश्यक डिजिटल दक्षताओं से लैस करने में सफल रहा बल्कि एनईपी-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप जिले में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इससे पहले शिक्षकों को एनईपी-2020 में डिजिटल शिक्षा की भूमिका समझाई गई और दीक्षा, ई-पाठशाला, राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी, स्वयम तथा पीएम ई-विद्या जैसे प्लेटफॉर्म से परिचित कराया गया। दूसरे दिन शिक्षकों को गूगल टूल्स और एमएस ऑफिस जैसे आईसीटी साधनों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने प्रेजेंटेशन बनाना, स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना, वॉइस ओवर स्लाइड तैयार करना, गूगल फॉर्म और क्विज बनाना सीखा। इसके अलावा काहूट, क्विजिज और पैडलेट जैसे शैक्षिक ऐप्स के माध्यम से गेमिफिकेशन तकनीक का अनुभव किया। तीसरे दिन शिक्षकों को विषयवार डिजिटल संसाधनों का उपयोग, मिश्रित और फ्लिप्ड क्लासरूम की योजना, साइबर सुरक्षा और डिजिटल नैतिकता पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें