फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दरूंग क्रिकेट क्लब में धर्मकोट की टीम को पांच विकेट से हराया

Sun, 01 Feb 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
भड्डू प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द मैच को सम्मानित करते हुए आयोजकआयोजक
विज्ञापन
बिलावर। भड्डू गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में दरुंग क्रिकेट क्लब ने धर्मकोट की टीम को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। निर्धारित 18 ओवर के मैच में धर्मकोट डेयरडेविल की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरुंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने निर्धारित लक्ष्य को पांच विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और पांच विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दरुंग के बल्लेबाज मिंकु शेरपुरिया ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें