फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अब नाबालिगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में अब दो पहिया वाहनों पर फर्राटा भरने वाले नाबालिगों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल पाएगा। इसकी पहल करते हुए जिला पुलिस ने शहर में स्थित पुलिस पब्लिक पेट्रोल पंप से शुरुआत कर दी है। वीरवार को जिला पुलिस की ओर से की गई इस व्यवस्था से संबंधित आदेश पेट्रोल पंप पर चस्पा करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय मंजीत सिंह ने बताया कि आज से जिला पुलिस द्वारा संचालित पेट्रोल पंप पर इस व्यवस्था को लागू किया गया है। जिसमें किसी भी नाबालिग दो पहिया वाहन चालक को अब पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पट्रोल पंप पर आने वाले अन्य लोगों को भी इस आदेश की जानकारी दी गई है। ताकि सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके।
डीएसपी मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि नई व्यवस्था आज से लागू हो गई है। जिसमें पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों को खुद भी हेलमेट का उपयोग करने और अपने बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने के लिए न देने के लिए आग्रह किया गया है, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

बता दें, गत मंगलवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू कश्मीर ने नाबालिग विद्यार्थियों के दो पहिया वाहन से स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद अब जिला पुलिस ने भी इस दिशा में अपना कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें