फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में डेंगू के 13 और संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 680

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामले आने जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को 13 नए मामले सामने आए। इसके साथ जिले में अब तक डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 680 तक पहुंच गई है। हालांकि इसमें 573 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 11 मरीज उपचार के लिए जम्मू कश्मीर के बाहर गए हुए हैं। लिहाजा जिले में 96 गेहूं के एक्टिव मरीज मौजूद हैं।
विज्ञापन


विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कठुआ शहर के वार्ड नंबर 3 में 49 वर्षीय व्यक्ति व 19 वर्षीय युवती, कालीबड़ी में दो वर्षीय अबोध, वार्ड नंबर 5 में 44 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 10 में 26 वर्षीय युवा और 40 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं, इसके अलावा जंगलोट गांव में 32 वर्षीय व्यक्ति, त्रिड़वां में 37 वर्षीय महिला, लखनपुर में 33 वर्षीय व्यक्ति, बग्याल गांव में 25 वर्षीय युवा, रामकोट में 55 वर्षीय महिला, नगरी में 24 वर्षीय युवा और जंगलोट मोड़ में 43 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव पाई गई है।

जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि सक्रिय चल रहे 96 मरीजों में 7 मरीजों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया जा रहा है। जबकि, शेष को उनके घर पर ही सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं जगह-जगह चलाए जाने वाले सर्वे का क्रम भी जारी है। जिसमें बुखार से पीड़ित पाए जा रहे मरीज के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार आने की स्थिति में वह अपने खून की जांच कराएं। ताकि उनका सही समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें