बिलावर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को ओपन लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन एडीसी बिलावर विनय खोसला ने किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से ओपन लाइब्रेरी का प्रबंध विद्यार्थियों को खाली समय में पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।
प्रधानाचार्य महेंद्र गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से ओपन लाइब्रेरी का प्रबंध विद्यार्थियों के लिए किया गया है ताकि विद्यार्थी खाली समय में पढ़ाई कर सके। प्रधानाचार्य ने बताया कि ओपन लाइब्रेरी में अपने सिलेबस को पूरा करने के साथ-साथ कई प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी तैयारी कर सकते हैं और ओपन लाइब्रेरी में स्नातक की पढ़ाई तक की अलग-अलग विषयों की पुस्तक भी उपलब्ध करवाई गई हैं। ओपन लाइब्रेरी खोलने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके भविष्य को तराशना है। इस मौके पर तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच अमरीक सिंह, पूर्व प्रवक्ता रामदास, रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।