फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुलदेवता के दरबार में माथा टेक लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कार्तिक पूर्णिमा पर जिले में विभिन्न बिरादरियों की वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। लोगों ने कुलदेवी और देवताओं के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की मांग की।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव चन्नग्रां स्थित माता सत्योती मंदिर में मनाथ महाजन बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई गई।
मेल के दौरान देश के विभिन्न भागों से आए बिरादरी के सदस्यों ने कुलदेवी स्थान पर माथा टेककर पूजा अर्चना की और सुख शांति की कामना की। नव विवाहित जोड़ों ने कुलदेव मंदिर की परिक्रमा कर आशीष प्राप्त किया। वहीं कुछ लोगों ने बच्चों के मुंडन भी करवाए।
वहीं बुआ की बाई मंदिर में विभिन्न बिरादरियों की मेल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हवन-यज्ञ में हिस्सा लिया और कुलदेवी का आशीष प्राप्त किया। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सोनू पुजारी ने बताया कि यहां बुआ कौड़ी का भी स्थान है। यहां भी लोग बुआ कौड़ी का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें