फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकवाल में लोग जूझ रहे पानी की किल्लत से, सड़कों की हालत भी खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल ने शुक्रवार को प्रधान महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में माता चिंतपूर्णी के प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें पंचायत के विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन पंडित ओम प्रकाश ने गांव में लोगों को आ रही पानी की किल्लत को उठाया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइनों का जाल तो पंचायत में बिछा दिया गया है लेकिन पानी का स्रोत नहीं होने के कारण परियोजना का लाभ लोगों को कार्य शुरू होने के लगभग 3 वर्ष बाद भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द लोगों को स्त्रोत से पाइप लाइनों को जोड़ पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग रखी। समिति के सदस्य डॉ. बद्रीनाथ ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली रामकोट से मुदाल सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की परेशानियों को दूर करने के लिए रामकोट से शुरू होते हुए सड़क के पहले 3 किलोमीटर हिस्से में तारकोल बिछाई जाए।
बैठक में सदस्यों ने पंचायत में पशु चिकित्सालय नहीं होने के कारण पशुपालकों को आ रही मुश्किलों के प्रति अवगत करवाया। रतन चंदन ने बताया कि पशु चिकित्सालय पंचायत से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर धार सड़क किनारे रामकोट में स्थित है। जिससे पशुओं को सड़क मार्ग से आने और जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और हादसे का भी डर बना रहता है। उन्होंने पंचायत में पशु चिकित्सालय केंद्र खोलने की मांग की। इसके साथ ही शंकर दास ने इलाके में लो वोल्टेज के चलते पंचायत मकवाल के वार्ड सात में नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। इस अवसर पर रतन चंद, गोविंद राम, सेवानिवृत्त सूबेदार ओम प्रकाश, करतार चंद, ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें