हीरानगर। दयाला चक में संदिग्ध परिस्थितियों में एक दुकानदार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर अवस्था में उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार निवासी मेला की दुकान पर हालत बिगड़ गई थी। साथ के दुकानदारों ने देखा तो तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ निगलने का मामला बताया।