फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दस मामलों में वांछित अपराधी पीएसए के तहत गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने पीएसए के तहत दस मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। वांछित अपराधी के खिलाफ लखनपुर, राजबाग और कठुआ थाने में पीएसए के तहत दस मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जम्मू की कोट भलवाल जेल में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, लखनपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एक डोजियर तैयार कर उसे जिला मजिस्ट्रेट को भेजा। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ हिरासती वारंट जारी कर दिया। जिसका निष्पादन डीएसपी डीएआर कठुआ रितेश सम्याल की देखरेख में किया गया। पुलिस थाना लखनपुर प्रभारी त्रिभुवन खजूरिया की टीम ने आरोपी को लखनपुर इलाके से गिरफ्तार कर उसे कोट भलवाल जेल जम्मू में बंद कर दिया है। आरोपी की पहचान अब्दुल गनी निवासी मग्गर खड्ड कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें