फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पस्सियां गिरने से किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे पर आवाजाही बंद, दोनों तरफ से कई वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में सोमवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे किश्तवाड़-बटोत नेशनल हाईवे-244 पर कांदनी व फागूमढ़ के बीच भारी पस्सियां गिरने के कारण आवाजाही बंद हो गई।
विज्ञापन

भारी संख्या में दोनों तरफ से सड़क पर कई यात्री फंस गए। नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमेटिड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से पस्सियां हटाने का काम शुरू कर दिया है। देर शाम तक यातायात बहाल हो सकता है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरे हैं जिनको हटाने में समय लग सकता है। जानकारी अनुसार दोनों तरफ से दर्जनों वाहन फंस गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यातायात बहाल होने में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें