बिलावर। नाज खेल मैदान में सोमवार को मार्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां मैच खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने सुपर जेंट्स की टीम को 49 रन से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के अगले दौर मे जगह बना ली।
रॉयल चैलेंजर्स बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर जेंट्स की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और निर्धारित ओवरों में सुपर जेंट्स की टीम 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 49 रन से मैच जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बिलावर के खिलाड़ी राज ने 47 रन बनाए और दो विकेट लिए।