फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में जन्माष्टमी पर सज गए मंदिर, घरों में भजन-कीर्तन

विज्ञापन
शहर में जन्माष्टमी पर की गई मंदिर की साज सज्जा। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाकर लड्डू गोपाल के आगमन पर स्वागत की तैयारी की जा रही है। भक्तों के लिए अनलॉक-3 की एसओपी प्रभावी नहीं होने से उन्हें मंदिरों में लड्डू गोपाल के दर्शनों से वंचित रहना होगा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी का हमेशा की ही तरह ही आयोजन होगा। छप्पन भोग भी चढे़ंगे और झांकी भी मंदिरों में सजाई जाएंगी लेकिन भक्त घर पर रहकर ही पूरा अर्चना करेंगे। मंदिरों में रात बारह बजे आतिशबाजी भी की जाएगी। श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर वार्ड नंबर छह कठुआ को भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर भव्य तरीके से सजाया गया है। जगमगाने वाली रोशनी से सजे मंदिर के अतिरिक्त प्रांगण में श्री कृष्ण का झूला भी सजाया जा रहा है। मंदिर के महंत शुकमणि रहरकर ने बताया कि महामारी के काल में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क का प्रबंध मंदिर में किया गया है। मंदिर में हर बार की तरह भव्य सजावट की गई है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे भोग लगाया जाएगा। भक्तों को योग्य तरीके से प्रसाद वितरित किया जाएगा। भंडारे का आयोजन नहीं किया गया है। उन्होंने अनुरोध किया है कि सभी भक्त सुख शांति की प्रार्थना करते हुए इस महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना प्रभु से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें