फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे के थोक विक्रेताओं के यहां किया जांच

विज्ञापन
शहर के पटाखा स्टोर का मुआयना करती प्रशासनिक टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ/हीरानगर। दीपावली से पहले जिले के बाजारों में प्रशासनिक टीमों ने दबिश दिया है। सोमवार को जिला उपायुक्त राहुल यादव के निर्देश पर तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार के नेतृत्व में टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखे के होल सेल विक्रेताओं के यहां भी जांच की गई। टीम ने पटाखों के स्टॉक की जानकारी ली। अग्निशमन को लेकर किए गए प्रबंधों और अन्य नियमों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ साथ विक्रेताओं को प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न करने के दो टूक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश के अनुसार टीमों ने औचक निरीक्षण किया है। विक्रेताओं को जारी किए गए निर्देेशों पर अमल हो इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पटाखों की रिटेल बिक्री के लिए टाउन हॉल में स्टाल लगाने की अनुमति दी गई है। जिसके लिए तय विभागों से एनओसी हासिल कर इच्छुक लोग उनसे अनुमति ले सकते हैं। उधर, हीरानगर में कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। दुकानदारों को सड़कों पर अतिक्रमण न करने के साथ ही पटाखों की बिक्री रिहायशी इलाके में न करने की हिदायत भी दी। इसके साथ-साथ साफ-सफाई का ध्यान रखने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें