एडीसी तिलक राज थापा ने तहसीलदार अमन आनंद, खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, नगर कमेटी के ईओ के साथ तहसील कार्यालय, उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
तहसील कांप्लेक्स का निरीक्षण कर एडीसी ने पाया कि तहसील कार्यालयों की कुछ कमरों की छतों व दीवारों से पानी टपक रहा है। कमरों में पानी भी इकट्ठा हो रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को इमारतों की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने लोक निर्माण विभाग के एकसईएन ने कहा कि उपजिला चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ के क्वार्टरों के साथ लगती प्रोटेक्शन वॉल गिर चुकी है, जिससे वह क्वार्टर पूरी तरह से असुरक्षित हो चुके हैं। जल्द प्रोटेक्शन वॉल लगाने के लिए कदम उठाएं। वही एडीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि उपमंडल में जितनी भी सरकारी इमारतें हैं, जिनमें कार्यालय चल रहे हैं, उनका निरीक्षण कर उनकी रिपोर्ट बनाकर सौंपें।
नगर कमेटी के ईओ को एडीसी ने निर्देश दिए कि बसोहली नगर के सभी छोटी-बड़ी नालियों व नालों को चेक किया जाए, अगर कहीं ब्लॉकेज है तो उसे ठीक किया जाए ताकि ब्लॉकेज का पानी बाहर निकल सके और उसकी निकासी हो सके। जांच करें कि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसका घर असुरक्षित है या बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो चुका है तो उसका भी डाटा जुटाकर उन परिवारो को सरकारी इमारतों में शिफ्ट किया जाए।