फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने पर लोगों ने अटल सेतु पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर न बदलने पर वार्ड नंबर तीन के लोगों ने मंगलवार को अटल सेतु पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अटल सेतु पर डटे रहे। आवागमन बंद रहने वाहनों की वाहनों की कतार भी लग गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे करमचंद ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनके वार्ड में लगाया गया बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्डवासी भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के चलते उनका ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है।
उधर, प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, थाना प्रभारी सिकंदर सिंह चौहान, बिजली विभाग के एईई नरेंद्र खजूरिया, वार्ड के पार्षद अनिल बसोत्रा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि उनके वार्ड के ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड डाला गया है, जिसकी वजह से वह बार-बार खराब हो रहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन ने कहा कि जिन लोगों ने कनेक्शन नहीं लिए हैं और बिजली इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके नाम लेकर उप पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर शाम तक ट्रांसफार्मर पहुंचने की बात कही । इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। पुलिस ने अटल सेतु के दोनों ओर खड़े वाहनों की कतार को वहां से निकलवाया। इसके बाद अटल सेतु पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें