अपने कार्यालय में मौजूद उपमुख्यमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
इलाके के युवाओं और विशेष तौर पर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए बिलावर में जल्द चार करोड़ की लागत से एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। यही नहीं बिलावर विधान सभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अलग से टूरिज्म अथारिटी का गठन किया जाएगा। इस बात का खुलासा उप मुख्य मंत्री डा. निर्मल सिंह ने बिलावर के बैसाखी मेले में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए की।
मेले का उदघाटन करने पहुंचे डा. निर्मल सिंह ने बताया कि सरकार इस इलाके के विकास के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है और कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। अब तक दो सौ करोड़ रुपये से अधिक विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि बिलावर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जल्द इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनपुर सरथल डवलेपमेंट अथारिटी की तर्ज पर बिलावर के लिए भी अलग से अथारिटी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों को दिक्कतों को देखते हुए राशन का कोटा बढ़ा दिया है। अब लोगों को पहले से अधिक राशन मिलेगा, गेहूं के स्थान पर आटा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डुग्गर की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।