फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने आपरेशन सद्भावना के तहत चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अवाम का दिल और दिमाग जीतने के लिए भारतीय सेना के प्रयास जारी है। शुक्रवार को इसी क्रम में सेना के राइजिंग स्टार बेयोनेट्स बनी के टीआरसी कांपलेक्स में चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सेना और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने शिविर में आने वाले लगभग दो हजार स्थानीय लोगों और चार सौ पशुओं को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान किया। शिविर में आने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए एक महिला चिकित्सा अधिकारी को भी उपचार और सलाह प्रदान करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। स्थानीय लोगों और बकरवालों ने उनके दरवाजे पर आवश्यक चिकित्सा और पशु चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए सेना के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हुए ऑपरेशन सद्भावना के तहत होने वाले कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाने की बात की। ताकि सेना और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर संबंध बने। इस मौके पर एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने सेना के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्र में इस तरह की सुविधा मिलना स्थानीय लोगों के लिए काफी लाभदायक है। क्योंकि इन इलाकों में चिकित्सा सुविधा के इतने व्यापक इंतजाम अभी तक नही है। वहीं यहां रहने वाली ज्यादातर आबादी आर्थिक रूप से भी इतनी समृद्ध् नही कि वह पैसे खर्च कर बेहतर उपचार करवा पाए। लिहाजा वह सेना के इस नेक प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हैं। वहीं, सेना ने उन्हें भविष्य में भी निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें