फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के पिछड़ेपन की मुख्य कारण है अशिक्षा

विज्ञापन
नाभा दास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड सात स्थित नाभादास मंदिर में गुरू नाभा दास के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाशां सदर सभा के संरक्षण में गुरू नाभादास मंदिर कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल भक्तों ने गुरू का आशीर्वाद लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के पिछड़ेपन का मुख्य कारण अशिक्षा है, इसलिए अपने बच्चों को खूब पढ़ाए।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विधिविधान से हवन किया। इसके बाद गुरू नाभादास का पूजन किया गया। वहीं इस दौरान मंदिर में मौजूद महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। दोपहर को मंदिर में गुरू नाभा दास की शिक्षाओं पर विचार-गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सेवानिवृत्त आईएफएस रूपलाल भारती ने सतगुरु श्री नाभा दास की शिक्षाओं का जिक्र करते हुए सभी लोगों को सामाजिक समानता के लिए प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समाज में पिछड़ेपन की समस्या का मूल कारण शिक्षा का अभाव है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को हर हाल में शिक्षित बनाना है ताकि वह अपने हक की लड़ाई खुद लड़ सके। जिस दिन समाज के पिछड़े वर्ग को भी अपना हक मिल जाएगा पूरे हिंदू समाज में स्वत: ही समानता आ जाएगी।
वहीं इस मौके पर उपस्थित डीसी राहुल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को ज्ञान की रोशनी दिखाने वाले गुरू किसी एक वर्ग अथवा बिरादरी के न होकर सर्वसमाज के पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से गुरू की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकार दिलशेर हंस और नरषोत्तम माही ने भजन प्रस्तुत किए। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कठुआ नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा, उपप्रधान रेखा कुमारी, पार्षद अनिरुद्ध शर्मा, संजीव वैद्य, अजय कुमार, पूर्व विधायक ध्यान चंद, सागर चंद के अलावा मंदिर निर्माण कमेटी के पंजाब चंद, देस राज, संतोख राज, सोमनाथ, अमरनाथ भोगल, योग राज, और सेवानिवृत्त न्यायाधीश डीसी सगोत्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें