शहर के वार्ड ग्यारह से राशन डिपो को शिफ्ट किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में खासा रोष है। वार्ड आठ में शिफ्ट किए गए राशन डिपो में पहले से उपभोक्ताओं की भरमार से लोगों ने राशन हासिल करने में
दिक्कतों का हवाला देते हुए कड़ा रोष जताया। जिला सचिवालय परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया गया। सोमवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कर्ण सिंह की अध्यक्षता में आए
लोगों ने बताया कि पिछले चार महीने से क्षेत्र के लोगों को राशन के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड आठ में पहले ही बड़े इलाके के लोगों को राशन मुहैया करवाया जाता रहा है। ऐसे
में वार्ड ग्यारह के लोगों को भी वहीं से राशन उपलब्ध करवा पाना मुश्किल होता जा रहा है