फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, आठ मवेशी जले

विज्ञापन
देवल गांव में आग लगने से तबाह हुआ कच्चा घर। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। देवल गांव में एक कच्चे घर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से घर में बांधे गए आठ मवेशियों की जलकर मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर रात को हुआ। सुबह पांच बजे स्थानीय लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने घर के मालिकों और बिलावर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की लेकिन जब आग बुझती घर में बंधे आठ मवेशियों की मौत हो चुकी थी। वहीं घर में रखा सारा अनाज भी जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

पशुपालक श्याम सिंह और कृपाल सिंह ने बताया कि वह अपने पुराने कच्चे घर में मवेशियों को बांधते थे और कई खाद्य सामग्री भी कच्चे घर में रखी हुई थी। सभी परिवार के सदस्य कच्चे घर से कुछ ही दूरी पर नए मकान में रहते हैं। गनीमत यह रही कि पिछली रात परिवार का कोई सदस्य कच्चे घर में नहीं थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पशुपालकों ने बताया कि पशुपालन से ही वह अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे और मवेशियों के मर जाने से उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पशुपालक ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द आग के कारण हुए उनके नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाए। पशुपालक ने इस संबंध में जिला उपायुक्त कठुआ से संज्ञान लेकर उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। बिलावर पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और आगजनी की घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें